Advertisement

परिवार के साथ बैठकर‌ रुद्राभिषेक करने से मन को शांति मिलती है-राजेश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने पत्नी सहित पूरे परिवार के साथ सावन के पावन मास के सोमवार को अपने पैतृक आवास में देवों के देव महादेव बाबा मंदिर में रुद्राभिषेक किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर में जब आचार्य शंभू नाथ मिश्रा, नवल किशोर मिश्रा, मंजय पाठक‌ ने रुद्राभिषेक का पूजा-अर्चना कराया। आचार्य ने बताया कि सावन‌ सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की आराधना का सबसे सरल माध्यम रुद्राभिषेक है। उन्होंने सभी भक्तों को पूरे विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया।‌ आचार्य ने बताया कि सभी भक्तों को रुद्राभिषेक करानी चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा नेता सिंह ने कहा कि, परिवार के साथ बैठकर‌ रुद्राभिषेक करने से मन को बडी शांति मिलती है। इस अवसर पर संजू सिंह, आदर्श सिंह, आराध्या सिंह, अदिति सिंह, अंकित राज सिंह, अर्पित राज सिंह, रानी सिंह, अरबिंद सिंह, संगीता सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *