Advertisement

कल्याण मंडल में राकोमयू बीएंडके क्षेत्रीय समिति की बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली गेट स्थित कल्याण मंडल में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (राकोमयू) बीएंडके क्षेत्रीय समिति की बैठक 28 जुलाई को आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राकोमयू सीसीएल जोन‌ के अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार, कार्यकारी अध्यक्ष वृज बिहारी पांडेय, रिजनल सचिव कुमार महेश सिंह, बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष दिगंबर महतो, क्षेत्रिय सचिव सुबोध सिंह पवार‌ आदि उपस्थित थे।

बैठक में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के एकेकेओसीपी, बोकारो कोलियरी, कारो परियोजना, करगली कोलियरी, करगली वाशरी शाखा अध्यक्ष एवं सचिव सहित अन्य प्रतिनिधि भी शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में संगठन को पहले से अधिक मजबूत और मजबूत चर्चा और समूहीकृत सहयोग अभियान पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रबंधन के महिमा मंडन करने से नहीं, बल्कि मौलिक अधिकारों और अधिकारों को हासिल करने के लिए प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की जरूरत है। कहा गया कि मजदूर मसीहा स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह ने संगठन को अपने त्याग और खून पसीने से सींचा था। जिसके बाद हमारे नेता एवं संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ़ अनूप सिंह सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। कहा गया कि अनुप बाबू के दिशा निर्देश पर आरसीएमयू पूरी विश्वसनीयता और ताकत से मजदूर हित में काम कर रही है। प्रतिदिन सीसीएल मे हमारे संगठन आगे बढ़ रहा है।

बैठक का संचालन एकेकेओसीपी शाखा सचिव जयनाथ तांती ने किया, जबकि बैठक में उपरोक्त के अलावा प्रताप सिंह, रोशन सिंह, अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, गौतम सेन गुप्ता, मनोज जैना, जय बहादुर थापा, मोहम्मद हसनैन, शरण सिंह राणा, विनोद शर्मा, शिव कुमार, तापस राय, हरि मोहन सिंह, संजय तिवारी, अयोध्या महतो, शिव नारायण गोप, धर्मेंद्र सिंह, तरसेम सिंह, अरुण पांडेय, सुब्रतो गांगुली, पुनीत महतो, दशरथ घासी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *