पीड़ित किसान ने थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी को दिया आवेदन
प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। आंधी-पानी में पोल गिर गया, विभागीय मिस्त्री पहुंचकर तार काटकर पोल में बांध दिया, विभाग बिजली चालू कर दी, तार में सटने से गाय की मौत हो गई। घटना समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड नंबर 27 का है।
पशुपालक किसान विनोद महतो ने बताया कि आंधी-पानी में विधुत पोल गिर गया था। सूचना पर विभागीय मिस्त्री पहुंचकर तार काटकर पोल में बांध दिया और लाईन चालू कर दिया। पेड़ की छाया में बंधी गाय तार में सट गई और तत्काल गाय की मृत्यु हो गई। संयोग है कि गाय को बचाने जा रहे किसान बच गये। हो-हल्ला होने पर विभाग पहले लाईन काटा और फिर पोल में बंधे तार के बंडल को काटकर पोल से अलग किया।
विधुत विभाग पर कारवाई एवं मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रोड जाम पर उतारू ग्रामीणों के बीच अखिल भारतीय किसान महासभा के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रकटू सिंह आदि ने पहुंचकर पुलिस एवं पशु चिकित्सा प्रभारी से वार्ता के बाद थाना को घटना से संबंधित आवेदन देकर दोषी विधुत विभाग पर कार्रवाई करने एवं आपदा विभाग से मुआवजा दिलवाने हेतु पहल किया।

इस अवसर पर किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि विधुत विभाग की लापरवाही से गाय की मौत हो गई। ऐसे घटनाएं लगातार ताजपुर नगर व् प्रखंड क्षेत्र में घट रही है। उन्होंने विधुत व्यवस्था को दुरुस्त एवं सुरक्षित करने अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की।
भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कई समूह से कर्ज उठाकर किसान विनोद महतो गाय खरीदे थे। गाय दूसरा बिआन की करीब तीन साल की थी। दूध दे रही थी। गाय की मृत्यु से किसान बर्बाद हो गया। उन्होंने मृतक गाय का आपदा विभाग से मुआवजा देने की मांग अन्यथा सीओ के समक्ष आंदोलन चलाने की घोषणा की।
![]()













Leave a Reply