Advertisement

कुमार अमित के पहल पर बीएसएल विस्तारीकरण के समर्थन में कई संगठन

पूर्व सैनिकों ने पीएम को पोस्टकार्ड लिख कर की अभियान की शुरूआत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के प्रस्तावित विस्तारीकरण और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के समर्थन में चलाए जा रहे अभियान को अनेक सामाजिक संगठन अपना समर्थन दे रहे हैं। इस क्रम में झारखण्ड होमगार्ड वेलफ़ेयर एसोसिएशन के बोकारो ईकाई, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, निजी विद्यालयों का संगठन सहोदया, बोकारो मज़दूर समाज और अयप्पा सेवा संगम ने अभियान को समर्थन दिया है।

भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित के इस अभियान के तहत 27 जुलाई को बोकारो के पूर्व सैनिकों ने पत्र लिख कर इन मांगो के समर्थन में प्रधानमंत्री को दस हजार पोस्टकार्ड लिखे जाने वाले अभियान की शुरूआत की।

इस अभियान के संयोजक कुमार अमित ने पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राकेश मिश्रा, दिनेश्वर सिंह, संजीव कुमार, सहोदया के अध्यक्ष सुरज शर्मा, अयप्पा सेवा संगम के अध्यक्ष पी. राजा गोपाल, मोहन नायर, बोकारो मज़दूर समाज के अध्यक्ष और विस्थापित नेता राजेश महतो, होमगार्ड वेलफ़ेयर के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र द्विवेदी, जयप्रकाश यादव, उमेश पांडेय आदि से मिल कर इस अभियान में समर्थन देने के लिए आभार जताया एवं आगामी 3 अगस्त को विस्तारीकरण के जनसमर्थन हेतु आयोजित सेमिनार में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता कुमार अमित ने कहा कि यह विस्तारीकरण बोकारो के उज्ज्वल भविष्य एवं झारखण्ड के विकास के लिए नितांत आवश्यक है। समाज के सभी वर्गों को इसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इस अभियान के जनसमर्थन के लिए बोकारो के सभी सामाजिक संगठनों से मिलने का क्रम जारी रहेगा। इस दौरान अभियान से जुड़े अतुल सिंह, योगेन्द्र कुमार, शशि सिंह, सुनील महतो, चंद्रप्रकाश, निवारण महतो आदि भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *