Advertisement

बाबा गौरीनाथ चिड़काधाम के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। श्रावण महीना की तीसरी सोमवारी के लिए 27 जुलाई को दामोदर नदी घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही लाखों की संख्या में कांवरिए पवित्र दामोदर नदी से जल भरकर बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के चिड़काधाम स्थित भगवान शिव के दरबार के लिए रवाना हो गये।

रास्ते में कांवरियों द्वारा हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह का दृश्य देखते ही बन रहा था। बाबा भोले भक्त कांवरियों ने पारंपरिक नियमों का पालन करते हुए विधिवत स्नान कर कांवर में जल लेकर दूरी तय करते हुए बाबा चिड़काधाम की ओर कूच किया। इसे लेकर जगह जगह पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य और जलपान की व्यापक व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों में कांवरियों को विश्राम, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और प्रसाद की सुविधा की गयी थी।

ज्ञात हो कि, श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लेकर चिड़काधाम में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार 28 जुलाई को लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *