Advertisement

अमलो परियोजना लोकल सेल ट्रक ओनर एसोसिएशन की‌ बैठक संपन्न

बैठक में संगठन को सुदृढ़ करने के उपायों पर विचार-विमर्श

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र की एएडीओसीएम अमलो परियोजना लोकल सेल ट्रक ओनर एसोसिएशन की‌ बैठक 27 जुलाई को अमलो चेकपोस्ट के समीप एसोसिएशन के कार्यालय में हुई।

अध्यक्षीय भाषण में संगठन के अध्यक्ष राजन साव ने कहा कि अमलो परियोजना की लोकल सेल में लगभग 800 ट्रकों के ड्राइवर -खलासी के साथ-साथ 400 लोडिग मजदूर है। परियोजना से फैक्ट्री तक जाने तक का ट्रकों‌ को टोल टैक्स भी भरना पड़ता है। साव ने कहा कि सभी एकजुट होकर संगठन के हित में कार्य करें, तभी संगठन मजबूत होगा।
एसोसिएशन के सचिव विनय दुबे ने कहा कि‌ बैठक संगठन को मजबूत करने के लिए आयोजित की गई थी।

इस बैठक में ट्रक मालिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई और संगठन को सुदृढ़ करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर हरिशंकर सिंह, जितेंद्र सिंह, विरेंद्र साव, सत्येंद्र सिंह, समर सिंह, अमरेन्द्र सिंह, शंभू यादव, संतोष सिंह, पुनेश्वर महतो, राबिन मिश्रा, पिंटू महतो,‌ संतु ठाकुर, नवीन सिंह, सागर साव, निर्मल महतो, बंटी सिंह, नवलेश सिंह, विजय कुमार, थिमिलेश यादव, अमरेंद्र सिंह, नवीन सिंह, पंकज सिंह, पवन सिंह, धर्मेद्र यादव, गोपी गिरि, नंदा सिंह, रूपलाल महतो, रॉकी साव, लक्ष्मी साव, सुदामा साव आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *