ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं ने एक स्वर में अल्टीमेटम दिया है कि 28 जुलाई तक अभियुक्तों को गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 29 जुलाई को सड़क जाम किया जायेगा।
बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पेटरवार मुख्य मार्ग को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे बंद करने का आह्वान किया गया है। बंद का समर्थन पेटरवार प्रखंड मुखिया संघ तथा गोमिया प्रखंड के कई मुखिया ने भी समर्थन किया है। जानकारी देते आंदोलनकारी संतोष नायक एवं मिथुन चंद्रवंशी ने कहा कि वे आज पुरा समाज दर दर बेटी के मौत का इंसाफ के लिए भटक रही है पंचायत के इंसाफ करने वाले मुखिया, परन्तु झारखंड सरकार के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है।
बता दे कि बीते 29 मई को रांची ऑर्किड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं समाज सेवी संतोष श्रीवास्तव की पुत्री आरोही रानी की निधन हो गई थी। आरोही बोकारो जिला के हद में गोमिया स्थित पिट्स मॉर्डन हाई स्कूल में कक्षा नौ की छात्र थी। जो स्कूल प्रबंधन के कहने पर एनसीसी ट्रेनिंग के लिए हजारीबाग शिलवार गई थी। परन्तु ट्रेनिंग के दौरान सेंटर में कु व्यवस्था के कारण बीमार पड़ गई।
स्कूल प्रबंधन द्वारा कभी भी उस छात्रा का बीमारी का कोई जानकारी लिए बगैर गैर जिम्मेदारी पूर्वक यूं ही मरने के लिए छोड़ दिया। छात्रा की माता पिता स्वयं संज्ञान में लेते हुए इलाज के लिए रांची ले गए, बता दें कि 6 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। स्कूल प्रबंधन के सात अधिकारी पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। परन्तु दु:ख इस बात का है कि लगभग दो माह बीतने को है, फिर भी पुलिस किसी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है।
चंद्रवंशी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी अपना पूरा नैतिक समर्थन धरना पर बैठे आंदोकारियों को दे रहे है।
आंदोलन के सहयोग में शालिग्राम प्रसाद, विजय महतो, राजेंद्र शर्मा, पप्पू यादव, मनोज ठाकुर, सोनू सिंह, आनंद श्रीवास्तव सहित तेनुघाट, घरवाटांड़,एवं उलगडडा पंचायत के कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply