खेल से ही स्वस्थ शरीर का विकास होता है-मधु कोड़ा
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा सेल फुटबॉल मैदान में चल रहे दो दिवसीय सारंडा नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच 27 जुलाई को खेला गया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में पहुंची मोहित 11 टीम ने कप पर कब्जा जमाने में सफल रहा। टूर्नामेंट अंडर 15 टीम के बीच खेला गया।
खेल के मध्यांतर में दोनों टीमों ने एक भी गोल नहीं कर पाए। मध्यांतर के बाद मोहित 11 टीम ने एक गोल दाग कर अपनी बढ़त बनाए रखी। खेल के अंत तक अंडर 15 टीम ने एक भी गोल नहीं कर पाई और यह मैच मोहित 11 टीम के खाते में चली गई। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने खिलाड़ियों को संबोधित कर कहा कि खेल से ही स्वस्थ शरीर का विकास होता है।

खेल को एक भाईचारे के साथ खेलना चाहिए। इसमें एक टीम की जीत होती है तो एक टीमहारती भी है। दोनों टीमें निराश ना हो, अगली बार फिर से प्रयास करें, ताकि वह भी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। खेल प्रारंभ होने से पूर्व कोड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उसके बाद कीक मारकर उन्होंने खेल का शुभारंभ किया गया। खेल के अंत में मुख्य अतिथि कोड़ा ने विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को कप एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस पूरे खेल में टूर्नामेंट का बेहतरीन खिलाड़ी क्रेएटा एफसी के आकाश, बेस्ट गोल कीपर का खिताब शिव मुंडा, स्कोर में अंडर 15 टीम केअभी महाकुड़, मैन ऑफ द मैच फाइनल में भीमा को दिया गया। पूरे खेल में रेफरी चुन्नू सिंह, हरीश पूर्ति, रोहित जेराई, सुप्रीत किसान, नितेश बरुवा का योगदान रहा। इस टूर्नामेंट का रूपरेखा तैयार करने में एमडी अनीश, एचडी सलमान तथा जीवन भेंगरा का भी योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply