एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड दो रामनगर देवी मंदिर के प्रांगण से 27 जुलाई को कांवरियों का जत्था बोल बम तथा हर हर महादेव के जयकारे के साथ सुल्तानगंज रवाना हो गया। रवानगी नव युवक कांवरिया संघ द्वारा कराया गया।
इससे पूर्व कांवरियां बम ने रामनगर स्थित श्रीश्री महारानी देवी मंदिर, शिव मंदिर व हनुमानजी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर माथा टेका। सभी कांवरिया बम 28 जुलाई को सुल्तानगंज से गंगा जल उठाकर पैदल कांवड़ यात्रा करके देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में जलार्पण करेंगे। इसके बाद तपोवन, नौलखा मंदिर के दर्शन कर वापस बेरमो लौटेंगे।मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्य अर्जुन निषाद, बिंदा प्रसाद, बलराज सहानी, मदन निषाद, निभा देवी, कालों देवी, कांति देवी, ऊषा देवी ने सभी कांवरियां बम को सुखद यात्रा की कामना कर रवाना किया।

मौके पर देवघर रवाना हुए बम रविन्द्र सहानी, रिंकु निषाद, रवि सहानी, संजू सहानी, संजय गुप्ता, रोहित निषाद, शंभू पासवान, गुड्डू सहानी, मनोज सहानी, रामाधार सहानी, राजकुमार सहानी, धनंजय सहानी, बिणू कुमार, मुन्ना कुमार, सुरेन्द्र सहानी, शनि कुमार, उत्तम कुमार, निखिल कुमार, विशाल निषाद, राहुल कुमार, पंकज कुमार, प्रेम केसरिया, करण अग्रवाल, रौशन कुमार, प्रभु राम, आदित्य राज, प्रियांशु कुमार, रित्विक कुमार, अनूप कुमार, रुद्र निषाद, युवराज कुमार, कमली देवी, शिव कुमारी देवी, पार्वती देवी, सोनी देवी, कंचन देवी, सीमा देवी, निशा, अंजलि, सीता देवी, प्रदीप कुमार, अनीता देवी, खुशबू देवी, कविता देवी, मुस्कान कुमारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply