घटना के बाद हिंदू संगठन में आक्रोश, थाने में की गयी शिकायत दर्ज
मामले का शीघ्र उद्भेदन कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए-मधु कोड़ा
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर मार्ग पर नुईया गांव से 4 किलोमीटर दूर स्थित वन देवी मंदिर में स्थापित मां दुर्गा दुर्गा की प्रतिमा को सामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने का मामला प्रकाश में आया है।
बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने मां दुर्गा को पहनाया गया साड़ी एवं आभूषण को उतार कर फेंक दिया है। इससे हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार उक्त घटना बीते 26 जुलाई की रात की है। गुवा के नुईया स्थित वन देवी मंदिर में असमाजिक तत्वों द्वारा माता के श्रृंगार एवं पूजा सामग्री को क्षतिग्रस्त करने की सूचना मंदिर समिति द्वारा प्राप्त होने पर थाना प्रभारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराने गुवा थाना पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा टीम के साथ पहुँचे। उन्होंने थाना प्रभारी नीतीश कुमार को यथाशीघ्र मामले का उद्भेदन कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दूसरी ओर हिंदू संगठन ने गुवा बाजार में मूर्ति को खंडित किए जाने एवं निर्वस्त्र किए जाने को लेकर बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इसकी एक लिखित शिकायत गुवा थाने को देकर बाजार को एक दिवसीय 28 जुलाई को बंद करने का घोषणा किया गया। हिंदू संगठनों ने गुवा प्रशासन से मांग की है कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उस पर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाए, अन्यथा पूरा हिंदू संगठन एकजुट हो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले को कभी माफ नहीं करेगी।
ज्ञात हो कि 2 वर्ष पूर्व भी इसी वन देवी मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा को खंडित कर जंगल में फेंक दिया गया था। श्रद्धालुओं के पूरजोर आवाज को देख झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार से जांच कर अविलंब आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply