Advertisement

अपराधों पर रोक को ले गोमिया व् आईईएल थाना द्वारा संयुक्त रूप से पैदल पेट्रोलिंग

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया एवं आईईएल थाना की पुलिस ने 27 जुलाई को पैदल पेट्रोलिंग किया। क्षेत्र में बढ़ते नशा पान एवं अपराध के खिलाफ पैदल पेट्रोलिंग किया गया।

जानकारी के अनुसार 27 जुलाई की संध्या गोमिया थाना एवं आईईएल थाना द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया। इस मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करना, साथ ही पुलिस एवं पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित हो सके, इसके लिए दोनों थानों के पुलिस ने क्षेत्र में पैदल मार्च किया, ताकि किसी भी तरह का क्षेत्र में आपराधिक गतिविधि हो उसके लिए पब्लिक पूर्ण रूप से पुलिस को सूचना देने के लिए स्वतंत्र हैं और पुलिस पब्लिक की सूचना पर अपराध को रोकने का काम करेगी।

दोनों थाना के प्रभारी ने अपने दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर संदेश दिया कि, बेझिझक स्थानीय पुलिस के साथ पब्लिक संवाद कर सकते हैं। पुलिस का कार्य क्षेत्र में अमन शांति बहाल करने के लिए है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस द्वारा खासकर क्षेत्र के युवाओं से नशा से दुर रहने की अपील की गयी। नेतृत्व गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार तथा आईएल थाना प्रभारी प्रफुल कुमार महतो संयुक्त रूप से कर रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *