Advertisement

आरकेएमयू की स्वांग-गोविंदपुर फेज टू परियोजना समिति का पुर्नगठन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एचएमएस से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) द्वारा 15 जुलाई को बोकारो जिला के हद में स्वांग वन बी स्थित पंचायत सचिवालय में आयोजित किया गया।

आरकेएमयू कथारा क्षेत्र द्वारा पंचायत भवन में आयोजित मिलन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के महामंत्री व जेबीसीसीआई सदस्य राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के वरीय नेता व जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह और बीएंडके क्षेत्र के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम ने की। जबकि संचालन क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर स्वांग-गोविंदपुर फेज टू परियोजना समिति का पुनर्गठन का पत्र सौपने व् स्वांग वाशरी में पूर्व गठित समिति का अभिनंदन किया गया। यहां दर्जनों श्रमिकों ने आरकेएमयू की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर यूनियन महामंत्री सिंह ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी श्रमिकों के सुख दुःख में सदैव भागीदार बने रहे। उन्होंने कहा कि उनकी जरूरत रात के 12 बजे भी होगी तो एक फोन में वे सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह ने कहा कि यह मजदूरों का सच्चा हितैसी संगठन है। इसके पदाधिकारी हर सुख दुःख की घड़ी में साथ निभाने का काम करते हैं। क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन के हर सदस्य के लिए किसी भी समय किसी भी प्रकार का कोई कार्य हो, हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार है।

बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, स्वांग कोलियरी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेमजीत प्रसाद, सचिव धनंजय कुमार सिंह, स्वांग वाशरी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, सचिव पीयूष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णदयाल सिंह, जारंगडीह के सचिव खगेश्वर रजक, महप्रबंधक कार्यालय सचिव शक्ति सिंह, कथारा वाशरी सचिव मो मिन्हाजुल आबेदीन आदि ने भी विचार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन गणेश राम ने किया।

यहां स्वांग कोलियरी से सुरेश राम महतो, अजय राम, संतोष चौहान, सुधीर कुमार, नरेश राम महतो, कामेश्वर कुम्हार, अजय कांत, राजन अग्रवाल, रवि कुमार, आशीष कुमार, मो. अमीरुद्दिन, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, विशेन गोप, स्वांग वाशरी से दिलीप चौहान, मनोहर मांझी, मनोज ठाकुर, मो. अशरफ, मोहन कमार, राजेंद्र ठाकुर, बंधु कुमार, भीम राम, बंधन प्रजापति आदि के साथ जेजे सांगा, सतीश वर्णवाल, गणेश राम नंबर दो, विकास सिंह, अरविंद कुमार, लाल बहादुर सिंह, रामराज चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *