Advertisement

प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय मे 15 जुलाई को जनता दरबार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने की।

जानकारी के अनुसार प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर आम जनों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर 15 जुलाई को प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार और अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के रहिवासी उपस्थित होकर अपनी शिकायतों को बीडीओ और सीओ के समक्ष रखा।

बीडीओ द्वारा उन शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी से त्वरित कार्रवाई कर समाधान किया गया। बताया जाता है कि 15 जुलाई को आयोजित जनता दरबार में कुल तीन आवेदन जमा किया गया। जिसमें सभी आवेदन का ऑन स्पॉट किया गया। लंबित आवेदनों की संख्या शून्य रहा है।
इस मौके पर बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार सिंह, किशन हॉसदा, सुभाष महतो, उत्तम दास, परमेश्वर महतो, उप्पल कुमारी, सावित्री कुमारी, सुनीता कुमारी, श्रीपत महतो एवं अन्य उपस्थित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *