Advertisement

जनवादी महिला समिति जिला सम्मेलन में नयी कमिटी का गठन, रेणु दास पुनः बनी सचिव

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति बोकारो जिला की बीते दिनों संपन्न बैठक में नयी कमिटी की गठन किया गया। नयी कमिटी में जिला सचिव रेणु दास पुनः सचिव चुनी गयी।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोबिंदपुर सी पंचायत सचिवालय में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति बोकारो जिला की अगले तीन साल के लिए नयी कमिटी का गठन किया गया।

सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक समिति की राज्याध्यक्ष शिवानी पॉल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष मंजू देवी, जिला सचिव रेणु दास, उपाध्यक्ष सुमित्रा देवी, संगीता देवी, संयुक्त सचिव लक्ष्मी देवी, शर्मीला कुमारी, कोषाध्यक्ष रीता गुप्ता के अलावा सुमित्रा प्रजापति, शोभा देवी, उर्मिला देवी, सुमित्रा देवी नंबर दो, जावा देवी, बसंती देवी, चंपा देवी, भवंती देवी, उर्मिला देवी नंबर दो, सुनीता देवी, गीता देवी तथा कुंती देवी जिला कमिटी सदस्य चुनी गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *