Advertisement

दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर नई कमेटी का गठन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य तरीके से दुर्गा पूजा मनाने को लेकर बीते दिनों बोकारो जिला के हद में कथारा शिव मंदिर में बैठक किया गया।

बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर नई कमेटी का गठन और सहयोग राशि पर चर्चा की गई। अध्यक्षता दशरथ महतो ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नई पूजा कमेटी का संरक्षक क्षेत्र मे महाप्रबंधक संजय कुमार, कथारा कोलियरी पीओ शंभू कुमार झा, कथारा वाशरी पीओ अमरेंद्र कुमार, अध्यक्ष दशरथ महतो, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा को बनाया गया।

नई कमिटी में सर्वसम्मति से सचिव रामेश्वर कुमार मंडल, सह सचिव उपेंद्र प्रसाद, सीएस शर्मा, दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, उप कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा, संजय मिश्रा, अवधेश पांडेय, सुदामा कुमार, पांडाल व्यवस्था नवल किशोर सिंह, मेला व्यवस्थापक बरियार महतो व् संजय राय का चयन किया गया। मौके पर रामेश्वर चौधरी, जेके साहा, बैरिस्टर सिंह, रंजीत सिन्हा, मोहन यादव, गोविंद यादव, विकास कुमार सिंह, संजय सिंह, सुनीता सिंह, अविनाश कुमार, राजू यादव, नवल किशोर सिंह, रविंद्र यादव, विनोद कुमार सिंह सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *