एस. पी. सक्सेना/एन. के. सिंह/बोकारो। झारखंड आंदोलनकारी अरविंद कुमार महतो की 18वीं पुण्यतिथि पर प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी आजसू नेता संतोष कुमार महतो द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में करगली महिला मंडल में 11 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में बेरमो कोयलांचल के मैट्रिक व इंटर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय उत्तीर्ण छात्र – छात्राओं को मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद, विशिष्ट अतिथि बेरमो बीडीओ तथा सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के जीएम ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो ने किया।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक व् शैक्षणिक स्तर पर बेरमो कोयलांचल तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि हाल के वर्षो में यहां के बच्चे कई उच्च प्रशासनिक सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों को प्राप्त कर रहे है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यहां इस प्रकार के आयोजनों से संभव हो पा रहा है। इसके लिए आयोजक साधुवाद के पात्र है।
बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने छात्रों को मुख्य पांच सूत्र काग चेष्टा बको ध्यानम, स्वान निद्रा, अल्प आहार तथा गृह त्याग पर ध्यान केंद्रित कर लक्ष्य को प्राप्त करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम के वे खुद उदाहरण है। कहा कि शैक्षणिक कार्यों को करते हुए उन्होंने लगातार चार प्रयास के बाद भी जब संघ लोकसेवा आयोग परीक्षा में थोड़ी सी अपनी गलती से जब सफल नहीं हो सके तब उन्होंने जेपीएससी में टॉप तीसरा स्थान पाया है।
इसलिए मेहनत व् लगन जरूरी है। बीएंडके महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने इस प्रकार के नेक सोंच के लिए आयोजक को साधुवाद दिया। आयोजनकर्ता संतोष महतो ने कहा कि वर्ष 1994 से वे स्व. अरबिंद महतो की जयंती मनाते रहे है। जिसमें प्रति वर्ष समाज के विभिन्न वर्गो को सम्मानित करते रहे है। इस वर्ष क्षेत्र के जारंगडीह स्थित राजेंद्र उच्च विद्यालय से ढोरी डीएवी तक के बच्चों को सम्मानित करना है। साथ हीं सफाई कर्मियों व् मीडिया कर्मी भी सम्मानित होंगे।

मौके पर सम्मानित होनेवाले तमाम बच्चे व् बच्चीयों को फलदार वृक्ष देकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अपने घर के आसपास लगाने की नसीहत दी गयी। यहां विभिन्न विद्यालयों के गुरुजनों को भी सम्मानित किया गया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा ढोरी एरिया के क्षेत्रिय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह, बीएंडके क्षेत्र के प्रबंधक मानव संसाधन पी एन सिंह, नावाडीह की जिप सदस्य खुशबू कुमारी सहित यशोदा देवी, पुर्व जिप सदस्य टिकैत महतो, पर्वतारोही सह गोमिया के पुर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो के पुत्र शशि शेखर महतो, भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, धीरज पांडेय, पिंटू सिंह, ओम शंकर सिंह, सुषमा कुमारी, महेंद्र चौधरी, महेश देशमुख, मनोज महतो (गोपी), बीरू हरि, नेहाल कुमार, गोबिंद कुमार, सोनू कुमार, संतोष कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply