Advertisement

नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक किशोर की मौत

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में महनार थाना क्षेत्र के बाजार घाट के निकट गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

घटना को लेकर बताया गया कि 9 जुलाई को नहाने के दैरान गंगा नदी ने डूबने से नगर परिषद महनार के वार्ड क्रमांक 9 माली टोला रहिवासी राजीव कुमार साह के 15 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार की मौत हो गई।

बताया जाता है कि पीयूष अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के समीप गंगा नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह नदी में डूब गया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने ही इसकी जानकारी उसके घरवालो को दी। इसके बाद मौके पर रहिवासियों की भीड़ जमा हो गई। रहिवासियों ने कड़ी मशक्कत कर किशोर को नदी से बाहर निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार लाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद महनार अस्पताल पहुंचे थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। वही घटना को लेकर स्थानीय रहिवासियों का कहना है कि गंगा नदी में बालू का अवैध रूप से खनन के कारण गहरा गड्ढा बन चुका है। जिससे आये दिन इस तरह की घटना हो रही है।

बताया गया कि मृतक पीयूष कुमार महनार हाई स्कूल में दसंवी कक्षा का छात्र था तथा वह तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *