रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास स्थित रोटरी क्लब चास ने अपने 24वें पदस्थापना समारोह का आयोजन 5 जुलाई को भव्य रूप से हॉल ऑफ नॉट सभागार में किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गयी।
स्थापना दिवस के अवसर पर रोटरी जिला 3250 के पूर्व गवर्नर संजय खेमका ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि रोटरी एकता और शांति का संदेश देती है तथा समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करती है। नव निर्वाचित अध्यक्ष डिंपल कौर ने कहा कि रोटरी क्लब चास सेवा के क्षेत्र में नयी ऊर्जा और दिशा के साथ कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि इस सत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए अभियानात्मक कार्य किए जाएंगे। सचिव श्वेता रस्तोगी ने कहा कि संस्था को नई बुलंदियों तक पहुँचाने का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष विनोद चोपड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा निवर्तमान सचिव मुकेश अग्रवाल ने वर्ष भर की उपलब्धियों को स्लाइड शो के माध्यम से प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष डॉ सुमन ने कहा कि, हर रोटेरियन मानवता का सैनिक है। विशिष्ट अतिथि राजन गंडोत्रा ने कहा कि रोटरी का मुख्य ध्येय स्वयं से ऊपर सेवा है। इस अवसर पर लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन पूजा वैद्य एवं कैंडी टबोड़ा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ परिंदा सिंह ने की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
![]()













Leave a Reply