Advertisement

बंगाल से भटककर चंदनकियारी के कुएं में गिरे हिरण कि मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी मे बंगाल से भटककर हिरण पहुंच गया। जहां कुआं में गिरने की वजह से हिरण बुरी तरह से घायल हो गया। काफी मशक्कत के बाद हिरण को कुआं से बाहर निकाला गया और वन विभाग को सूचना दी गई।

बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल हिरण के सर में चोट लगने की वजह से मुंह से खून निकल रहा था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। हिरण को वन विभाग द्वारा जब्त कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और वन विभाग की मौजूदगी में उसका दाह संस्कार कर दिया गया।

बताया जाता है कि बोकारो के चंदनकियारी में बंगाल के जंगलों से भटककर आया उक्त हिरण चंदनकियारी के फुसरो गांव के एक कुआं में गिर गया था। जिसे स्थानीय ग्रामीण रहिवासियों द्वारा काफी मशक्क़त के बाद कुआं से बाहर निकाला गया था। लाख कोशिशों के बाद भी वन विभाग द्वारा उसे बचाया नहीं जा सका। इसका मलाल वन विभाग को है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *