रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय कसमार में प्रमंडल स्तरीय इंटरनेशनल सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टुर्नामेंट टीम के प्रतिभागियों के बीच स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया।
विदित हो कि पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय कसमार जिलास्तरीय अंडर – 15 सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम है। यह टीम आगामी सात जुलाई से रामगढ़ में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। इसे लेकर 4 जुलाई को प्रतिभागियों के बीच स्पोर्ट्स शूज, साक्स, शिन गार्ड, स्पोर्ट्स जर्सी आदि सामग्रियों का वितरण विद्यालय के खेल विभाग के तरफ से किया गया। साथ ही खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराकर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामना दी गई।
मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी, वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा, डॉ अवनीश कुमार झा, महाकांत झा, रितेश कुमार महथा, सन्नी शरण समेत विद्यालय की अंडर – 15 विजेता टीम के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी कृष्णा गोस्वामी, संजय कुमार कपरदार, परमेश्वर घासी, अमित कुमार महतो, अनीश ठाकुर, सिकंदर सोरेन, गोरी नाथ हेंब्रम, रोहित हेंब्रम, रामकुमार महतो, जसीम अंसारी, राकेश कुमार महतो, विष्णु कुमार, करण कुमार, सुभाष हेंब्रम, हराधन रजक का चयन किया गया है जो 7 जुलाई को खेलने के लिए रामगढ़ जाएंगे।
![]()













Leave a Reply