Advertisement

बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय करगली में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत शान्ति देवी की सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शान्ति देवी को सहकर्मियों ने माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं अंग वस्त्र और उपहार देते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में पुष्पांजली तिवारी ने कहा कि नौकरी‌‌ करनेवालों के लिए रिटायरमेंट एक जरूरी पड़ाव है। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें और परिवार को समय दें। जीवन में अधूरे रह गए कायों को भी पूरा करें।

इस अवसर पर शन्ति ने अपने कार्यकाल के अनुभव अपनी साथी महिलाओं के साथ सांझा किया और उन्हें उत्साह और ईमानदारी के साथ कार्य में योगदान देने की सलाह भी दी।‌‌ महिला सहकर्मियों ने उनके साथ कार्य करने का अनुभव सांझा किया। साथ ही उनकी अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। मौके पर शिवानी मिश्रा, डी. अंजलि, सहोदरा, मेनका, राघिका, एस. माला कुमारी आदि दर्जनों महिला सहकर्मी उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *