Advertisement

डॉक्टर्स डे पर केंद्रीय अस्पताल ढोरी के चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

डॉक्टर इंसान के रूप में भगवान के समान होते हैं-महारूद्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। डॉक्टर्स डे के अवसर पर बोकारो जिला के हद में सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी में एक जुलाई को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिंद मजदूर सभा से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ढोरी एरिया द्वारा अस्पताल के सीएमओ डॉ संजय सिन्हा सहित सभी चिकित्सकों को अंग वस्त्र, बुके, पेन, डायरी और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यूनियन के ढोरी‌ क्षेत्रीय सचिव महारूद्र सिंह ने कहा कि डॉक्टर इंसान के रूप में भगवान के समान होते हैं, जो नयी जिंदगी देते हैं। कहा कि हर किसी को चिकित्सकों का सम्मान करना चाहिए।‌

सम्मानित होने वालों में डॉ रोहित शर्मा, डॉ पुनीत गुप्ता, डॉ शैल्या, डॉ श्वेता शरण, डॉ शदाब, डॉ राहुल कुमार, डॉ रुकशाना आदि शामिल हैं। मौके पर अनिल मोदी, रविन्द्र साहनी, सतेंद्र कुमार चौहान,‌ पंकज कुमार, शरद कुमार, सुरेश महतो, पवन मिश्रा, अभिषेक शर्मा, रवि साहनी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *