Advertisement

डॉक्टर्स डे पर नोवामुंडी व् टाटीबा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। नेशनल डॉक्टर डे के अवसर पर एक जुलाई को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के टाटीबा गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 62 लाभार्थियों ने भाग लिया।

इस सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य मुफ्त चिकित्सा जांच कर परामर्श, रक्त शर्करा परीक्षण, हीमोग्लोबिन, मलेरिया परीक्षण और मुफ्त दवाओं का लाभार्थियों को वितरित किया गया। उच्च रक्तचाप के कुल 4 मामले, मधुमेह के 3 मामलों का निदान किया गया। साथ हीं टीएमएच नोवामुंडी में आगे की चिकित्सा के लिए सलाह दी गई। यहां एमपी के लिए 2 परीक्षण किए गए, जो निगेटिव थे।

बताया जाता है कि अनियंत्रित मधुमेह के दो मामलों को आगे के प्रबंधन के लिए टीएमएच नोवामुंडी में भेजा गया। इसके अलावा शिविर में कमर, पीठ दर्द, बुखार, खुजली और अन्य त्वचा संक्रमण, सामान्य बीमारियों के अलावा आंख (दृष्टि, मोतियाबिंद आदि) के कई मामले पाए। खराब मौसम और भारी बारिश के बावजूद टीएमएच नोवामुंडी के डॉक्टरों की टीम को देखकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए इस स्वास्थ शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

स्वास्थ्य शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन सीएमओ डॉ धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिसमें अस्पताल के चिकित्सकों की टीम में डॉ अनन्या पति, डॉ अमला शंकर चटर्जी और डॉ कविथेंड्रल एस. ने सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर में अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *