Advertisement

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर रोटरी क्लब चास ने किया डॉक्टरों को सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एक जुलाई को रोटरी क्लब चास द्वारा सदर अस्पताल में चिकित्सकों को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित किया गया।सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने केक काटकर चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब चास की अध्यक्ष डिंपल कौर ने कहा कि समाज में चिकित्सकों का बहुमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सीमा पर सैनिक हमारी रक्षा में लगे रहते हैं, इसी तरह चिकित्सक भी समाज मे मानव सेवा में लगे रहते हैं। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि चिकित्सक जीवन दाता का रूप है, पर वर्तमान में चिकित्सक बेहद कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं।

सिविल सर्जन ने चिकित्सकों को सम्मानित करने पर रोटरी क्लब चास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इससे कार्य क्षमता बढ़ती है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं काफी बढ़ गई है और समाज को इस पर चिंतन करना चाहिए। क्लब की सचिव श्वेता रस्तोगी ने आज के महत्वपूर्ण दिन पर प्रकाश डालते हुए मंच संचालन किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

रोटरी सहायक मंडलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाने के लिए समाज को उन्हें प्रोत्साहित करना ही चाहिए। इस अवसर पर डॉ भूषण प्रसाद, डॉ अरविंद कुमार, डॉ पंकज भूषण, डॉ अनिकेत चौधरी, डॉ अनामिका सिंह, डॉ नजमा खातून, डॉ पिंकी पाल, डॉ सौरभ सांख्यान, डॉ मैथिली ठाकुर, डॉ सफी नियाज़, डॉ प्रशांत कुमार मिश्रा, डॉ मदन प्रसाद, डॉ तूलिका सिंह, डॉ शिवानी दास, डॉ क्लीना टुडू को सम्मानित किया गया। यहां रोटरी के सदस्य डॉ श्रवण कुमार, डॉ पुष्पा को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में संजय वैद्य, सिद्धार्थ पारख, मुकेश अग्रवाल, बिनोद चोपड़ा, पूजा वैद्य, आनंद अग्रवाल, गौरव रस्तोगी, मंजीत सिंह, ललिता चोपड़ा, चनप्रीत सिंह, रितु अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, ब्रूस टबोडा, कुमार अमरदीप, किरण कुमार, माधुरी सिंह, ज्योति अग्रवाल, ब्रेंडा टबोडा, संजय रस्तोगी, अर्चना सिंह, कविता मल्लिक, शैल रस्तोगी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *