Advertisement

तांतरी के दूर्गा मंदिर में माता विपततारिणी की पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के ग्राम तांतरी-मानगो स्थित माँ दुर्गा मंदिर में एक जुलाई को श्रीश्री विपतत्तारिणी की पूजा की गयी। पूजा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने माँ विपतत्तारिणी की पूजा अर्चना की।

जानकारी के अनुसार माँ विपतत्तारिणी पूजा के अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित आचार्य प्रफुल चटर्जी, व्रती उज्जवल भट्टाचार्य, सहयोगी तपन भट्टाचार्य, सपन भट्टाचार्य द्वारा विधि विधान से पूजा किया गया। तांतरी बस्ती सहित समीपस्थ क्षेत्रों की काफी संख्या में व्रतधारी महिलाएं यहां आकर मां की पूजा एवं आराधना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *