Advertisement

मोहर्रम को लेकर पेटरवार थाना में शांति समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आगामी 6 जुलाई को मुसलमानों का खास त्योहार मोहर्रम को लेकर एक जुलाई को बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना में शांति समिति की बैठक की गयी।

थाना के सभा कक्ष में पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा की अध्यक्षता में शांति समिति मी बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मंचासिन पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुंडा के अलावे कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, शांति समिति अध्यक्ष सुधीर सिंहा उपस्थित थे।

शांति समिति की बैठक में स्थानीय व विभिन्न पंचायत से आगंतुक मुखिया, पंसस, उप मुखिया, मोमिन एक्शन कमिटी एवं लाइसेंसधारी सदस्य, समाजसेवी आदि उपस्थित थे।
बता दें कि, प्रतिनिधियों एवं प्रशसन की ओर से मुहररम को लेकर विचारों व सुझावों का सिलसिला चलता रहा। अंततः यह निर्णय लिया गया कि त्योहार में किसी तरह की हुडदंग बर्दाश्त नही की जायेगी। प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और शरारती तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

मौके पर थाना के मुंशी अजय सिंह, राजू अंसारी, प्रदीप ठाकुर व् अन्य कर्मी, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, हासिम अंसारी (जोरूआ टांड़), मुमताज अंसारी, मो. सुभानी (सदर), हारून रसीद, शक्तिधर महतो, दारीद मुखिया गोपाल मुंडा, बाली रजवार सहित चलकरी, पिछरी, अंगवाली, खेतको, सदमा कला, ओरदाना आदि पंचायतों से गणमान्य पहुंचे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *