Advertisement

बोकारो व गिरिडीह जिले के सीमावर्ती सियारी मोड़ में हुल दिवस का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। गिरिडीह जिले के सीमावर्ती बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट स्थित सियारी मोड़ में बीते 30 जून को हुल दिवस मनाया गया।

जानकारी देते हुए समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महतो ने बताया कि इस अवसर पर ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के सदस्यों सहित उपस्थित जनों द्वारा अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर विधिवत माल्यार्पण व् पूजा अर्चना कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में भाकपा नेता नुनुचंद महतो ने कहा कि यह दिन महान आदिवासी नायकों के बलिदान और अधिकारों की रक्षा के लिए उनके संघर्षों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हुल दिवस झारखंड की आत्मा है, जो परंपरा, संस्कृति और एकता का प्रतीक बन चुका है।

आयोजित कार्यक्रम में वीर शहीद सिदो-कान्हू के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। सामाजिक समर्पण और एकजुटता की मिसाल पेश की गई जिसे स्थानीय रहिवासियों ने खूब सराहा। मौके पर आस-पास क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से समाजसेवी तुलसी महतो, पंसस पति बालेश्वर महतो, जेएलकेएम नेता हरलाल महतो, रघुनाथ महतो, सुनील क्रांतिकारी, प्रीतम महतो आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *