Advertisement

झामुमो नेता मुमताज आलम ने महाप्रबंधक को सौपा पत्र

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी सैलरी से जुड़े अवॉर्डी मजदूरों को नियोजन देने के सवाल को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता मुमताज आलम ने 30 जून को क्षेत्र के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौपा।

पत्र की प्रति झामुमो नेता ने सूबे के मुख्यमंत्री, पेय जल एवं स्वच्छता सह मध्य निषेध मंत्री, झारखंड के पुलिस महानिदेशक, सीसीएल के सीएमडी, बोकारो जिला उपायुक्त, बोकारो पुलिस अधीक्षक को भेजा है। झामुमो नेता मुमताज आलम द्वारा महाप्रबंधक को सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि बीते माह 27 मई को अवॉर्डी मजदूर बुटकी बाई एवं 41 अन्य मजदूरों द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष आहूत भूख हड़ताल के बाद बेरमो बीडीओ मनोज कुमार के हस्तक्षेप से प्रबंधन द्वारा न्यायालय द्वारा आदेश प्राप्त होने के बाद नियोजन देने की सहमतिदी थी।

पत्र में उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक से प्राप्त सहमति के बाद मजदूरों द्वारा न्यायालय में दाखिल याचिका वापस ले लिया गया था। ऐसे में अब किसी प्रकार नियोजन संबंधी अड़चन नहीं रह गया है। इसलिए प्रबंधन अवॉर्ड धारियों को नियोजित करने का कार्य करें, ताकि समयावधि बीतने के पश्चात पुनः मजदूरों द्वारा आमरण अनशन पर बैठने की नौबत नहीं आए।

कहा कि यदि किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेवारी क्षेत्रीय प्रबंधन की होगी। झामुमो नेता आलम के साथ मौके पर बुटकी बाई, महेंद्र रजक, मुकुंद दुसाध, डिवीजन सिंह, कार्तिक भुईयां, किट्टू रविदास, सुखवारा बाई, दुर्योधन धोबी के साथ दर्जनों आवार्डी मजदूर उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *