Advertisement

उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गर्ल्स चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुरियो में सहयोगिनी द्वारा सुरक्षित गांव कार्यक्रम के तहत गर्ल्स चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ 29 जून को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल महतो ने कहा कि कोई भी आपके गांव में अनचाहे व्यक्ति आते हैं और आपको यह कहते हैं कि आपको शहर में नौकरी मिलेगा। आप तुरंत कॉमिक बुक में दिए टोल फ्री नंबर में कॉल करें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बाल विवाह के खिलाफ जानकारी दिया गया। साथ हीं कहा गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। 18 साल से कम उम्र लड़की तथा 21 साल से कम उम्र लड़के का शादी हो रहा है तो इस स्थिति में सरकार के टोल फ्री नंबर 1098 में कॉल कर सकते हैं।

मौके पर सहयोगिनी के समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने कहा कि सुरक्षित गांव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है, कि कोई भी बच्ची या बच्चा तस्करी का शिकार ना हो। अगर इस तरह का मामला सामने आता है तो तुरंत टोल फ्री नंबर पर कॉल करें, जिससे आरोपी पकड़ा जा सके।

स्कूल की छात्रा गुड्डी कुमारी, करीना कुमारी, रेशमी कुमारी, रानी कुमारी, नंदनी कुमारी ने इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल तस्करी रोकने का मैसेज दिया। आंगनबाड़ी सेविका सोनी देवी ने कहा कि पंचायत तथा गांव स्तर पर बाल तस्करी को लेकर सघन रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। सहयोगिनी के कार्यक्रम समन्वयक रवि कुमार राय ने कहा कि इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम हम सभी को मिलकर करना है। तभी हम मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल मजदूरी को कारगर तरीके से रोक लगा सकते हैं।कार्यक्रम में संजय कुमार, मेनवाती कुमारी, सुरेंद्र शर्मा, गुड्डी कुमारी, करीना कुमारी, रेशमी कुमारी, रानी कुमारी, नंदनी कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *