Advertisement

नावाडीह के भलमारा में गायत्री व्यवस्था समिति का गठन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के शांति वन भलमारा में 29 जून को व्यवस्था समिति का गठन किया गया।

जानकारी के अनुसार गायत्री समाज बोकारो जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में यहां गायत्री प्रज्ञा-पीठ का व्यवस्था समिति का गठन किया गया। चयनित प्रतिनिधियों में व्यवस्थापक जितेंद्र शर्मा, उप व्यवस्थापक मनोज महतो, वित्त विभाग पुरेन्द्र कुमार साव, संगठन विभाग करम महतो, भुनेश्वर महतो तथा छत्रबली पंडित, देवालय प्रबंधन नारायण महतो, भवानी महतो, आंदोलन प्रभारी ताराचंद उर्फ़ तारों महतो और लखन नायक को सर्वसम्मति से चुना गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक मिश्रा ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में आध्यात्मिक कार्य करना और उसमें भाग लेना सभी के भाग्य में नहीं है। कहीं ना कहीं हम सभी का सौभाग्य है कि हम सभी गायत्री परिवार से जुड़े हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ की गई, वहीं समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *