Advertisement

दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट ने बनाए नए नियम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में संचालित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की बैठक 29 जून को अंजू देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष अजीत रविदास ने ट्रस्ट में नए नियम बनाए जाने की घोषणा की। नये नियम के अनुसार महिला सदस्यों को अब नियमित उपस्थिति के बजाय अब ट्रस्ट की रसीद काटकर अधिक से अधिक धन संग्रह करने होंगे।

पूर्व में सदस्यों को नियमित दस साप्ताहिक बैठक में उपस्थिति दर्शाने को कहा गया था, जिसमे बहुत कम ही सफल हुए, उसमें परिवर्तन करने की बात कही गयी। बैठक में अजीत रविदास, अंजू देवी, सावित्री देवी, सीता देवी, कमली देवी, फुल कुमारी, जितेंद्र घासी सहित दर्जनों सदस्य गन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *