Advertisement

जीनियस स्टडी पॉइंट द्वारा अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पटेल नगर फुसरो स्थित राजशाही भवन मे 29 जून को जीनियस स्टडी पॉइंट द्वारा अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सीसीएल ढोरी के सीएसआर अधिकारी शैलेस कुमार, विशिष्ट अतिथि ‌बीएंडके के एएफम जी. चौबे, चैम्बर ऑफ कॉमर्स फुसरो के उपाध्यक्ष सुशांत राईका, ओम मेडिकल हॉल के प्रोपराइटर विकास अग्रवाल, कांग्रेसी‌ नेता मोहम्मद रईस आदि उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम मे अतिथियों को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वही इस वर्ष टॉपर रहे छात्र-छात्रा और अभिभावक को सम्मानित किया गया। इस क्रम में इन्टर आर्ट्स मे प्रथम रही रुपाली कुमारी, दूसरे स्थान पर रही नंदनी कुमारी,‌ चेचला कुमारी, जेएसएम कॉलेज के कॉमर्स की टॉपर नादिया फातिमा, वही मैट्रिक मे सुनिता कुमारी, निरज कुमार, सोनिया कुमारी, भावना कुमारी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि जीनियस स्टडी पॉइंट द्वारा बच्चो को अच्छा शिक्षा दिया जा रहा है। कोचिंग संस्थान के संस्थापक ए. के. चौहान ने कहा कि बच्चो और अभिभावक को सम्मानित करने का उनकी सोंच है कि बच्चो के अन्दर आगे बढ़ने के प्रति उत्साह और बढ़े। उन्होंने कहा कि बच्चों के शिक्षा में अभिभावकों का बहुत योगदान है।

अभिभावक बच्चों को घर में एक अच्छा माहौल देते है। बच्चों में पढाई के साथ संस्कार देने का भी कार्य किया जाता है।
मौके पर मुख्य रूप से सह-संस्थापक आरती दास,‌ प्रबंधक राजेश दूबे आजाद, अंजली, आलोक झा, पायल, राज, साहिल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *