Advertisement

पंचायत सचिवालय में पत्रकार एकता मंच की बैठक सम्पन्न

बैठक में कई बिन्दुओं पर लिए गए निर्णय, कलम की ताकत बढ़ाने पर जोर

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। पुर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 29 जून को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह दक्षिणी पंचायत सचिवालय परिसर में पत्रकार एकता मंच की अहम बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता पत्रकार अनिल बर्नवाल और संचालन एसपी सक्सेना द्वारा किया गया।

बैठक में उपस्थित क्षेत्र के पत्रकारों ने आपसी एकजूटता, समन्वय एवं समय-समय पर एक दूसरे के साथ सुख दु:ख में साथ देने की बातें कही गई। बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रति माह नियमित रुप में मंच की बैठक आयोजित होगी।

साथ ही पत्रकारिता के गिरते स्तर को देखते हुए मंच के अध्यक्ष सक्सेना ने कहा कि आप अपनी कलम मे धार लाईये, ताकि सच दुनिया के सामने सरलता से आये और आमजनों के बीच आपकी विश्वसनीयता पुन: स्थापित हो सके। कहा गया कि दो दो रुपये की पत्रकारिता से खुद को बाहर निकाले, तभी आपका अस्तित्व बच पायेगा। उन्होंने क्षेत्र के पत्रकारों को पत्रकारिता को और धार देने तथा उच्च श्रेणी की पत्रकारिता के लिए कार्यशाला आयोजित करने पर बल दिया, जिसका उपस्थित तमाम पत्रकारों ने समर्थन किया।

बैठक में उपरोक्त के अलावा साजेश गुप्ता, जगदीश भारती, इस्तियाक अहमद, सिराज अंसारी, राजेश मिश्रा, शहरयार खान, शिव शंकर सिंह, धीरज प्रसाद बरनवाल आदि पत्रकारों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त की। जबकि धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार एकता मंच की अध्यक्षता कर रहे अनिल बर्नवाल ने कहा कि आपसी एकजुटता ही हमारी ताकत है, इसे बनाये रखने की जरूरत है। उन्होंने बैठक में भाग लेने वाले सभी पत्रकारों को साधुवाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *