ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट के प्रतिष्ठित अखबार विक्रेता एवं बुक स्टॉल संचालक सतीश कुमार साइबर ठगी के शिकार हो गये। ठग उनके खाते से ऑनलाइन ₹4,28,499 (चार लाख अठाईस हजार चार सौ निनावे) उड़ा लिया है।
इस बारे में भुक्तभोगी सतीश कुमार ने बताया कि दिन बीते 27 जून की दोपहर लगभग ढाई बजे साइबर ठगो द्वारा फोन कर बोला गया कि आपका बिजली बिल बकाया है। जमा करने के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। अभी तुरंत रजिस्टर्ड कराए। कहा गया कि आप लाइन में रहिए, फोन डिशकनेक्ट नहीं कीजियेगा। बताया कि साइबर ठगो के झांसे में आकर लगभग आधा घंटा लाइन में रहने के बाद उन्होंने पाया कि उनके बैंक खाते से डायरेक्ट पैसा कटने लगा।
बताया कि फोन काटते काटते कुल सात बार में पैसा का निकासी कर लिया गया। बताया कि पहली बार 34 हजार (चौतीस हजार), दूसरी बार में 1,97,500, फिर 49,000 कर के चार बार, 999 रुपए कुल मिला कर 4,28,499 रुपए उड़ा लिया गया। इसके तुरंत बाद बैंक जाकर उन्होंने अपना बैंक खाता को बंद कराया।
ज्ञात हो कि, साइबर ठगो ने प्रति दिन नई नई विधि से जनमानस को ठगने का उपाय अपना रहा है। उसके शिकार प्रति दिन भोला – भाला पैसा का निकासी हो गया।कोई ना कोई इंसान फंस कर अपना लाखों रुपए गंवा रहे है। ऐसे में जनता को सावधान रहने तथा प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
![]()













Leave a Reply