ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। मजदुर नेता मुमताज आलम के नेतृत्व में बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी स्लरी मजदूरों ने 28 जून को अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो के नाम ज्ञापन सौंपा।
जानकारी देते हुए मजदूर नेता आलम ने कहा कि वर्षों से स्वांग वाशरी में स्लरी मजदूर काम कर रहे थे, जिसका स्थायी तौर पर नियोजन होना था, परन्तु 41 मजदूरों का नौकरी दलाली के चक्कर में किसी और को दे दिया गया था। इस बात से रूष्ट हो कर मजदूरों ने इसकी शिकायत मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद व् मद निषेध योगेंद्र प्रसाद से की। मंत्री के निर्देश पर सरकार के आप्त सचिव कपिल कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो को पत्रचार कर जानकारी मांगी है। मंत्री के आप्त सचिव द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने सभी मजदूरों को अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए बूटकी बाई पति नीलकंठ धोबी सहित सभी मजदूरों बुलाया गया था। परन्तु अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के कारण अनुमंडल कार्यालय में ज्ञापन पत्र देकर स्लरी मजदूर वापस चले गए।
मजदूर नेता आलम ने बताया कि वर्ष 2010 में सीसीएल के अधिकारियों द्वारा सभी मजदूरों को नियुक्त करने का आदेश आया था। जिसमें तत्काल मजदूरों के नेता सुरेश शर्मा, लखन लाल महतो और रविन्द्र कुमार के साथ और सीसीएल के बीच इकरारनामा बना था कि उनके द्वारा जिसे भी पहचान कराया जाएगा, उसे स्थाई नियोजन में रख लिया जाएगा। परन्तु उपरोक्त नेता ने धोखा से इनके जगह किसी और का पहचान कर नियोजन दिला दिया।
जबकि उक्त मामले में उन सभी नेताओं सहती सभी पर नियुक्ति प्राप्त करनेवालो पर कानूनी कार्रवाई करते हुए बैठा दिया गया। उसके बाद से लगातार सीसीएल के अधिकारी एवं कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कहा कि वास्तविक मजदूरों को आज तक न्याय नहीं मिल सका है। मौके पर सभी स्लरी मजदूर उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply