रील बनाने के चक्कर में युवा गवां रहे हैं अपनी जान
गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में राघोपुर क्षेत्र गंगा नदी के पेट में दियारा क्षेत्र है, जो गंगा नदी से चारों तरफ से घिरा टापू है। जहां आने-जाने के लिए नाव या पीपा पुल का सहारा रहता है।
हाजीपुर को राजधानी पटना से जोड़नेवाली महात्मा गांधी सेतु पर गाड़ियों की अत्यधिक भीड़ देखते हुए दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार को जोड़ने के लिए पटना के कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच सिक्स लेन केबल ब्रिज का निर्माण कार्य वर्ष 2016 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किया गया था। लगभग पांच हजार करोड़ रुपए की लागत से कच्ची दरगाह बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर बनने वाला यह सिक्स लेन पुल लगभग 22 किलोमीटर लम्बा है, जिसके इस वर्ष के अंत तक पूरे होने की संभावना है।
लेकिन, बिहार में इस वर्ष अक्टूबर में विधानसभा का चुनाव है, जिसको देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने कच्ची दरगाह सिक्स लेन केबल ब्रिज के राघोपुर के समीप पहुंच पथ बनाकर बीते 23 जून को इस सिक्स लेन पुल का विधिवत उद्घाटन कर दिया और कच्ची दरगाह पटना से राघोपुर के बीच राहगीरों को जहां एक सुगम मार्ग मिला, वहां युवा मोटरसाइकिल चालक इस सिक्स लेन पुल पर स्टंट बाजी करते देखे जा रहे हैं।
बताया जाता है कि राजधानी पटना के युवा भी इस पुल को भ्रमण करने के लिए और राघोपुर क्षेत्र में पिकनिक मनाने के लिए काफी संख्या में आ रहे हैं। स्टंट बाजी का आलम यह है कि बाइक को कौन कहे, पिकअप भेन भी यू टर्न लेकर स्टंट बाजी का कर्तब दिखा रहे हैं, जिससे आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटना हो रही है।
बताया जाता है कि दो दिन पूर्व इस सिक्स लेन मार्ग पर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने तेज रफ्तार से आमने-सामने एक दूसरे को टक्कर मार दी जिसमें एक मोटरसाइकिल युवक की मौके पर मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गये। उक्त पुल के उद्घाटन के बाद बाइक सवार युवक सिक्स लेन पुल पर स्टंट कर लगातार रील बना रहे हैं और रील को सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। उक्त वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई न किए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस तरह की घटनाओं का प्रशासन के बड़े अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद 28 जून को राघोपुर थाने और स्थानीय वैशाली जिले की पुलिस ने स्टंटबाज युवकों की खोज कर निकाल और उनसे आगे गलती नहीं करने की कान पकड़ कर उठक बैठक करवाया गया। साथ ही पुलिस तेज रफ्तार सवार पर भी नजर रख रही है।
![]()













Leave a Reply