Advertisement

धारावी बचाओ के आंदोलनकारियों के खेमे में दर्जनों दलों का समावेश

उग्र आंदोलन की चेतावनी 10 जुलाई को धारावी की सड़कें होंगी जाम

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। धारावी बचाव आंदोलन के समन्वयकों के साथ शिवसेना के पदाधिकारियों और माटुंगा मेघवाड़ी के अपात्र रहिवासियों की एक जाहिर सभा का आयोजन दादर पश्चिम स्थित शिवसेना भवन के सामने किया गया इस सभा में शिवसेना के युवा नेता आदित्या ठाकरे, शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने नागरिकों को भरोसा दिलाया की इस मामले पर हमारी नजर है। मेघवाड़ी के रहिवासियों द्वारा एक पत्र आदित्या ठाकरे को भी दिया गया, जिसमें कहा गया है कि पात्र – अपात्र की लड़ाई में सहयोग करें। आदित्य ठाकरे ने मेघवाड़ी के लोगों से सवाल पूछा की आप कितने दिनों से वहां रहते हो? लोगों ने जवाब दिया सौ सालों से, या यूं कहें कि हमारी तीन पीढियां यहीं गुजर गईं। फिर पूछा की आप धारावी से बाहर जाना चाहते हो, मानखुर्द, मुलुंड, मीठीग़र जाना चाहते हो? लोगों ने नहीं में जवाब दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्या ठाकरे ने कहा कि मेघवाड़ी की जमीन रेल्वे की लीज पर ली गई है, और उसे DRP को दिया गया है। यह सब मास्टर प्लान में दर्शाता है। अब उस जगह पर धारावी के पात्र लोगों को बसाया जाएगा, आप पहले से वहां रह रहे हो तो आप का अधिकार बनता है। उन्होंने आग्रह किया कि आप उस जगह को छोड़ना नहीं। हम, हमारी शिवसेना और धारावी बचाव आंदोलन आप के साथ इस लड़ाई में हैं। वहीं सांसद अनिल देसाई ने कहा की महाराष्ट्र सरकार द्वारा अदानी को जमीन देने के बाद धारावी के लोगों को इसी तरह 80 फीसदी को अपात्र कर देवानार के डंपिंग ग्राउंड, मुलुंड का डंपिंग ग्राउंड, कंजूमार्ग का मीठीगर, मालाड का बीच, कुर्ला डेरी की जमीन पर फेंकना चाहती है। ताकि धारावी खाली हो और अदानी को वह जमीन दिया जा सके। लेकिन मैं और खुद उद्धव ठाकरे, पूरी शिवसेना और सर्वपक्षीय धारावी बचाव आंदोलन के यहां की जनता के साथ हैं।

मेघवाड़ी के रहिवासियों के प्रमुख बीपीन पाडीया ने कहा DRPPL (NMDPL) वालों ने हमारे साथ झूठ बोला, छल किया, कहा सर्वे करालो सबको 350 चौरस फुट का घर मिलेगा। एक घर में चार चार रूम था उन्हें चार घर देंगे। बिना शुल्क के देंगे, RPF ग्राउंड में बिल्डिंग बन रही है वहां भी दे सकते हैं, इस तरह झूठ बोल कर झांसे में लिया था। अदानी की कम्पनी NMDPL द्वारा मेघवाड़ी के 84 फीसदी रहवासियों को अपात्र कर दिया गया है। इसी तरह धारावी के अन्य जगहों के रहिवासियों को अपात्र किया जाएगा। यह सोंची समझी साजिश का हिस्सा है। जिसे मौजूदा भाजपा के देवेन्द्र फडनवीस की सरकार और DRP के सीईओ श्रीनिवासन कर रहे हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा धारावीकर को अपात्र कर धारावी से बाहर फेंका जा सके और अदानी को फायदा पहुंचाने के लिए ज्यादा जमीन खाली करा लिया जाए।

जाहिर सभा के बाद शिवसेना भवना में ही धारावी बचाव आंदोलन की एक और बैठक हुई। इस बैठक में सांसद अनिल देसाई और विधायक महेश सावंत मौजूद थे, जिसमें तय किया गया की अदानी हटाओ धारावी बचाव को लेकर, मास्टर प्लान रद्द करो और धारावी पुनर्विकास की विभिन्न मांगों को लेकर 10 जुलाई 2025 को धारावी के 90 फिट रोड और 60 फिट रोड को जाम किया जाएगा।

इस बैठक में पूर्व विधायक बाबुराव माने, शेकप का. राजेंद्र कोरडे, सीपीआई के का. नसीरूल हक, एनसीपी-शप के उलेश गाजाकोष, शिवसेना के विठ्ठल पवार, पूर्व नगर सेवक वसंत नकासे, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कसारे, आप के पॉल राफेल, आयुब शेख, बीएसपी के श्यामलाल जैसवार, बिजनेस एसोसिएशन के खालिद भाई अंजुम, शिवसेना के सतीश कटके, गंगा देरबेर, मुतू पाटन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्त्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

Tegs: #Dozens-of-parties-include-in-the-camp-of-dharavi-bachao-agitators

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *