एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार के करगली तीन नंबर धौड़ा स्थित रथ मंदिर में 27 जून को रथ महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर यहां भगवान जगन्नाथ, दाऊ बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार हुए। श्रद्धालुओं ने गाजे- बाजे के साथ रथ को खींचकर करगली तीन नंबर धौड़ा क्षेत्र में भ्रमण कराकर रथ को मंदिर परिसर में ही खड़ा कर दिया। इससे पूर्व पुजारी पोखन पांडेय ने पूजा और हवन कराया। इसके बाद राधे- राधे गोविंद बोलो हरे राधे, हरे राम, हरे कृष्णा…, जय जगन्नाथ महाप्रभु के उद्घोष के साथ भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को रथ पर सवार कराया गया। उपस्थित वक्ताओ ने बताया कि मान्यता है कि इस रथ यात्रा के दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जो भक्त इस रथ को खींचते हैं उन्हें सौ यज्ञों के समान पुण्य की प्राप्ति होती है।
बताया गया कि पद्मपुराण के अनुसार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से प्रारंभ होती है और रथ यात्रा का समापन देवशयनी एकादशी के दिन होता है। इस अवसर पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। रथ यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में रथ मंदिर कमेटी सहित स्थानीय रहिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मौके पर बुद्धी सागर, जीबू विश्वकर्मा, प्रह्लाद राम, सरद चंद, अर्चना सिंह, कैलाश ठाकुर, संतोष सिंह, राजन मुंडा, धमेंद्र महतो, राज कुमार, मोहित पांडेय, राजीव सिंह निकुंभ, सोनु झा, गौतम सिंह, रंजीत महतो, बबलु सिंह, नवल किशोर सिंह, ईश्वर प्रसाद, मनोज तिवारी, चांद शरद निराला, ओम लहरे, सनत कुमार, भोला भारती आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply