प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। सार्वजनिक रथ पूजा समिति की ओर से 27 जून को बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित नया बस पड़ाव के समीप श्रीजगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आकर्षक साज -सज्जा के बीच भव्य रथ और रथारूढ़ भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमा स्थापित कर विधि -विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी। भगवान के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करने के लिए पेटरवार एवं आस -पास के श्रद्धालु हजारों की संख्या में उपस्थित हो कर धर्म लाभ लिए। मंच संचालन समाज सेवी रितेश सिन्हा, ब्रजेश भारती आदि ने सफलता पूर्वक किया। दान कर्ताओं ने दान पेटी में भरपूर दान की राशि डाली।
रथ मेला के अवसर पर पेटरवार -बोकारो राष्ट्रीय उच्च पथ 23 के निकट पेटरवार नया बस पड़ाव में रथ महोत्सव परिसर में विशाल रथ मेला का आयोजन सार्वजनिक रथ पूजा समिति की ओर से किया गया। रथ मेले में विभिन्न प्रकार के मिठाईयों की दुकान, चाट- चौमिन की दुकान, खेल सामग्रीयों की कई दुकाने लगायी गयी, जिसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने जमकर खरीद की।
मौके पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति सहित कई जन प्रतिनिधि शामिल हुए। निर्धारित समय संध्या साढ़े पांच बजे रथ का संचालन किया गया। जय जगन्नाथ के गगन भेदी नारे लगाये गये। श्रद्धालुओं के हुजूम ने रथ को खिंच कर ब्लॉक कार्यालय के निकट स्थित मौसी बाड़ी पहुँचाया गया।
![]()













Leave a Reply