रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर 26 जून को श्रद्धालुओं द्वारा बोकारो जिला के हद में पेटरवार में कलश यात्रा निकाला गया।
जानकारी के अनुसार कलश यात्रा न्यू बस स्टैंड होते हुए प्रखंड कॉलोनी स्थित विशेश्वर धाम मंदिर गंगेश्वर तालाब में पंडित राजेश गुरु द्वारा पूजा अर्चना कर कुमारी कन्याएं एवं महिलाओं ने कलश में जल भरकर विधि विधान के साथ भगवान जगन्नाथ की जय के नारे लगाते हुए जगन्नाथ परिसर न्यू बस स्टैंड पहुंचे। वहीं 27 जून को भगवान जगन्नाथ महाप्रभु रथ पर सवार होंगे और श्रद्धालू उनका दर्शन कर सकेंगे।

ज्ञात हो कि यहां हर वर्ष रथ मेला का आयोजन किया जाता है, जिसमें पेटरवार के आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रथ यात्रा को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। वहीं रात्रि में भक्ति जागरण का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है। कलश यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में रथ कमेटी एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply