Advertisement

नशा मुक्ति को समाप्त करने हेतु आंगनबाड़ी सेविका द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड मुख्यालय में 26 जून को आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा नशा मुक्ति को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया।

जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय से नशा मुक्ति अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सीडीपीओ के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के दौरान राहगीरों तथा रहिवासियों से आग्रह किया गया कि नशा मुक्ति अभियान में आप सहयोग करें, ताकि कसमार प्रखंड को नशा मुक्त घोषित किया जा सके। इस अभियान में प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका तथा सीडीपीओ, सुपरवाइजर शामिल होकर नशा से दूर होकर बेहतर समाज बनाने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *