रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में बोकारो में भाजपा द्वारा पूर्व विधायक बिरंची नारायण के आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य के पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि 25 जून 1975 देश के लोकतांत्रिक इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश पर जबरन आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की हत्या की थी। इस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचला गया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीन ली गई।
गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने कई बार संविधान के साथ खिलवाड़ किया, वे आज भाजपा पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। लेकिन जनता अब जागरूक है और किसी भी भ्रम में नहीं आने वाली। भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस की तानाशाही सोच का प्रतीक बताया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनजागरण अभियान चलाने की बात कही।
![]()













Leave a Reply