Advertisement

पांचवें दिन पीएमश्री विद्यालय कसमार में भारतीय भाषा कैंप का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। ईको क्लब के तहत नवाचार दल‌ का गठन बोकारो जिला के हद में पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में भारतीय भाषा कैंप के पंचम दिवस 25 जून का कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया गया।

कैंप में शामिल छात्र – छात्राओं ने संस्कृत भाषा में देश की संस्कृति को समझा एवं कलाकारों तथा स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा से परिचित हुए। गौरवशाली व्यक्तियों की जीवन गाथा से परिचित हो, छात्र – छात्राओं ने नए भारत के निर्माण में अपनी भूमिका को समझा। डिजिटल माध्यम से आपरेशन सिंदूर की सफलता से अवगत होकर उन्होंने नए भारत‌ की नई पहचान को सराहा।

बताया जाता है कि पांचवे दिन डिजिटल कंटेंट का अवलोकन कर आपरेशन सिंदूर के दौरान युद्धभूमि में सेना के वीर सपूतों की जांबाज हरकतों को देख कर बच्चे आह्लादित हुए। वायुसेना, थलसेना एवं जलसेना के समेकित प्रयासों की उन्हें जानकारी मिली। वहीं, विद्यालय में ईको क्लब गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नवाचार दल का गठन किया गया, जो अपशिष्ट पदार्थों का इस्तेमाल कर पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में सहायता प्रदान करेगा।

मौके पर संस्कृत के विद्वान शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा ने संस्कृत भाषा में उद्बोधन एवं गायन कर श्रोताओं का मन मोह लिया। दोनों गतिविधियों में प्रभारी प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी, रामबाबू शुक्ल, डॉ अवनीश कुमार झा, ईको क्लब के नोडल शिक्षक महाकांत झा, सुशीला कुमारी, जितेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार महतो, शिवम् मुखर्जी, नरगिस, रिया, संजुका, लवली समेत सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *