सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुआ पोस्ट ऑफिस में जिले के झींकपानी से स्थानांतरित हो कर आए नए पोस्ट मास्टर विवेक आनंद ने पदभार ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार विगत 3 वर्षों से झींकपानी पोस्ट ऑफिस में बतौर पोस्ट मास्टर के रूप में उनके सेवारत रहने के उपरांत उनका स्थानांतरण गुआ पोस्ट ऑफिस में किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने 25 जून को एक भेंट में कहा कि गुवा पोस्ट ऑफिस आधुनिक तकनीक से जुड़ा पोस्ट ऑफिस है। तकनीकि दृष्टिकोण से यहाँ सभी सुविधा उपलब्ध है।
उन्होने बताया कि बुनियादी तौर पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण करने में उनकी भूमिका सदैव अग्रणी रहेगी।bज्ञात हो कि गुवा में सेवारत पूर्व पोस्ट मास्टर विकास कूलियर का स्थानांतरण सेल माइंस क्षेत्र स्थित चिड़िया पोस्ट ऑफिस में कर दिया गया है, जबकि चिड़िया क्षेत्र के पोस्टमास्टर का स्थानांतरण चक्रधरपुर पोस्ट ऑफिस किया गया है। बड़े पैमाने पर किए गए स्थानांतरण में जहां एक ओर कई पोस्ट मास्टर के चेहरों पर निराशा की स्थिति है, वहीं कुछ पोस्ट मास्टर के नए स्थान पर पद ग्रहण करने पर उनमें उल्लास तथा हर्ष देखा जा रहा है।
![]()













Leave a Reply