Advertisement

प्रभु श्रीराम उपासना के साथ वेब सीरीज जूनियर जासूस का भक्तिमय मुहूर्त

इस वेब सीरीज में दिखेंगे देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। जानू राज फिल्म्स एंड टीवी इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित व आर्या डिजिटल ओटीटी द्वारा प्रस्तुत वेब सीरीज जूनियर जासूस का भक्तिमय मुहूर्त बीते 24 जून को मंगलकामना के साथ हजारीबाग के श्रीहरि हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रभु श्रीराम की आराधना के साथ लक्ष्मण, माता सीता व वीर हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए विभिन्न राज्यों से आए कलाकार इस शुभ कार्य के शुभारंभ में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रामकिशोर सावंत खासतौर पर उपस्थित रहें।
मुहूर्त के साथ ही जूनियर जासूस की शूटिंग भी शुरू हो चुकी हैं। यह वेब सीरीज जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगी, जो आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज होगी।

जैसा कि वेब सीरीज के शीर्षक से ही ज्ञात होता हैं कि यह जासूसी पर आधारित हैं, जिसमें भरपूर मनोरंजन के साथ सीखने को भी मिलेगा। निर्देशक हंसराज लोहरा ने आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत को धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस वेब सीरीज को आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए सहमति दी एवं भरोसा जताया।

हंसराज ने बताया कि यह सीरीज दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी और आर्या डिजिटल ओटीटी आगे भी यूं ही सहयोग करते रहें, तो बेहतर से बेहतर कार्य किया जाएगा। जिससे कलाकारों को नियमित रोजगार भी मिलेगा। इस अवसर पर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने अपनी शुभकामनाएं दी एवं कहा कि आर्या डिजिटल ओटीटी सदैव प्रतिभाशाली निर्माता, निर्देशकों, लेखकों एवं कलाकार आदि के लिए खड़ी हैं। चूंकि, अभी बजट सीमित हैं, लेकिन आगे बड़े – बड़े प्रोजेक्ट्स भी आर्या डिजिटल ओटीटी पर देखने को मिलेगी।

बता दें कि वेब सीरीज जूनियर जासूस में मुंबई, बिहार, झारखंड आदि राज्यों के अभिनेता अभिनेत्रियों का अभिनय देखने को मिलेगा, जो एक अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इसके सभी कलाकार रंगमंच से जुड़े हुए हैं। जिनमें से कई अनुभवी भी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *