एसबीआई प्रशासनिक भवन शाखा एवं पेटरवार शाखा में रक्तदान शिविर
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय स्टेट बैंक के 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में 25 जून को प्रशासनिक भवन शाखा बोकारो एवं पेटरवार शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ह्यूमैनिटी सेवियर्स बोकारो के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में प्रशासनिक भवन शाखा के शिविर में रेड क्रॉस ब्लड बैंक बोकारो द्वारा एवं पेटरवार शाखा में सैम्फोर्ड हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड रांची द्वारा रक्त संग्रहित किया गया।
रक्तदान शिविर का नेतृत्व ह्यूमैनिटी सेवियर्स के संस्थापक अध्यक्ष हरबंश सिंह सलूजा उर्फ ब्लडमैन ने किया। शिविर में मुख्य रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त एकत्रित किया गया। दोनों शिविरों में कुल 69 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासनिक भवन शाखा के मुख्य प्रबंधक अजीत कुमार ने रक्तदान कर की, वहीं पेटरवार शाखा प्रबंधक अचिंत्य ख्वास ने रक्तदान कर शिविर प्रारंभ किया। इस अवसर पर आरबीओ बोकारो मानव संसाधन प्रबंधक वंदना कुमारी ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपने 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में देश भर में 23, 24 एवं 25 जून को रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

ह्यूमैनिटी सेवियर्स संस्था की माया राय ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा स्थापना दिवस के मौके पर देशभर में रक्तदान शिविर का आयोजन करना बहुत अच्छी पहल है। कहा कि इस आयोजन से हजारों जरूरतमंदों को जीवन दान मिलेगा। शिविर को सफल बनाने में भारतीय स्टेट बैंक के राघव सिंह, ह्यूमैनिटी सेवियर्स के प्रवीण कुमार, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी बोकारो के ब्रह्मदेव, सैम्फोर्ड हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड रांची ब्लड बैंक के संजय कुमार एवं निरंजन सहित पूरी टीम का मुख्य रूप से सहयोग रहा।
![]()













Leave a Reply