विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। धनबाद मंडल रेल यात्री कल्याण संघ ने 25 जून को डीआरएम धनबाद से भेंट कर मांगो से संबंधित स्मार पत्र सौंपा। साथ हीं डीआरएम को अपनी परेशानियों से अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड में मंडल रेल यात्री कल्याण संघ के अध्यक्ष सह झारखंड आदोंलनकारी इफ्तेखार महमूद के नेतृत्व मे 25 जून को एक प्रतिनिधि मंडल डीआरएम धनबाद अखिलेश मिश्रा से मिलकर गोमियां स्टेशन में यात्री सुविधा की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम को स्मार पत्र सौपते हुए कहा कि बरकाकाना से भाया गोमो कोयलांचल क्षेत्र के दर्जनों औद्योगिक क्षेत्र जुड़ा है। इस रुट से बिहार के पटना जाने के लिए एक भी ट्रेन नही चलती है, जिससे यात्रियों को गया, पटना एवं बिहार के अन्य क्षेत्र में आवागमन के लिए भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
बरकाकाना भाया गोमो एक्सप्रेस ट्रेन अबिलंब दोनों ओर से चलाने की बात कही। साथ ही 19607/08 हावड़ा अजमेर एक्सप्रेस एवं 19413/14 अहमदाबाद कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव गोमिया में निर्धारित करने का मामला काफी दिनों से लंबित है। उक्त मामला मुख्य कमर्शियल मैनेजर मध्य पुर्व रेलवे मुख्यालय हाजीपुर के पास लंबित है। उपर्युक्त दोनों ट्रेन का गोमिया स्टेशन में ठहराव निर्धारित किया जाए।
स्मार पत्र के माध्यम से यह भी कहा गया कि रेल खंड के डुमरी विहार और दनिया रेलवे स्टेशन के बीच विरहोर डेरा पैसेंजर ट्रेन का ठहराव के लिए हाल्ट की सुविधा बहाल किया जाये। गोमिया बैंक मोड़ से गोमिया स्टेशन तक जो लिंक रोड है वह काफी जर्जर अवस्था में है, जिससे आवागमन में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त पथ को अविलंब जीर्णोद्धार किया जाए एवं पथ के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट की सुविधा बहाल करने की बात कही।
प्रतिनिधिमंडल से डीआरएम मिश्रा ने आश्वस्त किया कि बरकाकाना से भाया गोमो एक्सप्रेस पटना के लिए वरिय अधिकारीयों को अग्रसरित की जायेगी। साथ ही संबंधित पदाधिकारीयों से बात कर हर समस्या का समाधान करने की बात कही। मौके पर रेल यात्री कल्याण संघ के सदस्यगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply