Advertisement

डीएम ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 25 जून को जिला मुख्यालय छपरा में बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया।

डीएम समीर ने उक्त भवन के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण में चल रहे कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन छपरा को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त भवन के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का उपयोग कर एक सप्ताह के अंदर सभी मरम्मति कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई को विद्युत कार्य प्रमंडल से समन्वय स्थापित कर पूरे भवन परिसर में विद्युत वायरिंग के मरम्मति के लिए प्राक्कलन तैयार कराने का निर्देश दिया, ताकि मरम्मति का कार्य कराया जा सके। निरीक्षण के क्रम में बाल संरक्षण पदाधिकारी, सहायक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन छपरा आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *