Advertisement

सोनपुर स्टेशन पर 532 एनएफआर स्टॉलों हेतु ई-नीलामी पूर्व बोली बैठक-शैलेन्द्र

अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत सोनपुर स्टेशन का समग्र विकास की योजना

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूर्व मध्य रेल के सोनपुर रेल मंडल द्वारा सोनपुर स्टेशन परिसर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरु कर दिया गया है। उक्त पहल में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं अप्रोच रोड के किनारे कुल 532 एनएफआर स्टॉलों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। उक्त जानकारी सोनपुर रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कैटरिंग) शैलेन्द्र कुमार ने 25 जून को दी।

बताया गया कि यह नीलामी 26 जून को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। नीलामी से पूर्व 25 जून को संध्या 5:30 बजे इच्छुक बोली दाताओं को प्रक्रिया, नियमों एवं संभावित लाभों की जानकारी देने के लिए 25 जून को एक पूर्व-बोली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोशन कुमार तथा संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कैटरिंग) शैलेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

आयोजित बैठक में 20 से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने नीलामी की प्रक्रिया, स्टॉलों के स्थान, तकनीकी शर्तें एवं संचालन संबंधी कई प्रश्न पुछे जिनका अधिकारियों द्वारा संतोषजनक समाधान प्रदान किया गया।
बताया गया कि ऑप्शन आधारित बोली प्रक्रिया की विशेषताओं एवं संभावित लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। यह पहल रेलवे के राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के उन्नयन को भी बढ़ावा देगी।

स्टॉलों की संगठित स्थापना से यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी और संपूर्ण यात्रा अनुभव को समृद्ध किया जा सकेगा। यह परियोजना स्थानीय व्यापार को भी सशक्त बनाएगी, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। यह आयोजन अमृत भारत स्टेशन योजना की मूल भावना के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को स्मार्ट, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *