Advertisement

गोग्रीनरेवलूशन मुहिम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। ठाणे में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गोग्रीनरेवलूशन मुहिम के तहत गुरुवार को इंडो काउंट फाउंडेशन एवं ESIC हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर कुल 60 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से शीशम, जामुन और करंज जैसे पर्यावरण हितैषी पौधे शामिल थे। संस्था के संस्थापक एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में ESIC हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. मुगलिकर (एम.एस.), इंडो काउंट फाउंडेशन से कुमुद गोस्वामी (सीनियर जी.एम. – मार्केटिंग) और समीर भीवापुरकर (सीनियर जी.एम. – एच.आर. एंड एडमिन) की विशेष उपस्थिति रही।

हालांकि प्रेरणादायी अभियान में गोग्रीनरेवलूशन टीम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टीम के प्रमुख सदस्य में लक्ष्मी मौर्या, एडवोकेट शिक्षा संस्कार, रणजीत सिंह, गोपाल ठाकुर, आशीष सिंह, सूरज राजभर, सोनू मल्लाह और हर्ष सिंह मौजूद थे।

Tegs: #Plantation-program-concluded-under-gogrinrevulsion-campaign

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *